उरई। आगामी 17 दिसम्बर को विकास भवन के सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने इस संबंध में जारी परिपत्र में सभी कार्यालाध्यक्षों को हिदायत दी है कि वे इस अवसर पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तांकि उनके स्तर की कोई समस्या पेंशनर उठातें हैं तो सीधें उनकी जानकारी में आ सके और उनका त्वरित निदान हो सके। किसी अपरिहार्यता की वजह से कार्यालाध्यक्ष अगर इसमें उपस्थित न हो सकें तो उन्हें उचित स्पष्टीकरण के साथ अपनी परेशानी बतानी होगी। जिसे डीएम के माध्यम से शासन को अवगत कराया जायेगा।

Leave a comment