उरई। वन विभाग की जमीन से अवैध खनन करके बालू ढो रहे ट्रैक्टर चालक विभागीय टीम को देखकर भाग निकले। इस सिलसिले में वन रेंज अधिकारी ने आठ लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा कोटरा थाना में दर्ज करा दिया है।

मंगलवार को कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नुनवई में वन क्षेत्र में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर रेंजर मो. रहमान खान ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। उन्हें देखते ही वे लोग ट्रैक्टर समेत भाग निकले। बाद में रेंजर ने इसे लेकर ट्रैक्टर मालिक धीरज पालीवाल व नीरज पालीवाल निवासीगण धुरट और कप्तान यादव व बलवान पाल निवासीगण सेवढ़ी के साथ-साथ ट्रैक्टरों में बालू भर रहे मजदूरों सुकढ़ू कुशवाहा, मोदी खंगार और बब्लू पाल निवासीगण धुरट व वीरपाल निवासी सेवढ़ी के भी खिलाफ वन अधिनियम का मुकदमा नामजद दर्ज करा दिया है।

Leave a comment

Recent posts