जालौन-उरई । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम अमखेड़ा से सरावन तक 6 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कच्छप गति से होने के साथ की मानक के अनुरूप न बनाए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम अमखेड़ा से लेकर सरावन तक पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम प्रधान रामशरण दौहलिया, अंकित चतुर्वेदी, राजेंद्र गुप्ता, सुरेश दांगी आदि ने उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कच्छप गति से किया जा रहा है। महीनों से बन रही सड़क कुछ ही मीटर की बन सकी है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखा रहे हैं। तो वहीं दूसरी उक्त उक्त सड़क का निर्माण करा रहे ठेकेदार उनके इस सपने पर पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। क्योंकि उक्त सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण में जिस सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, वह काफी घटिया किस्म की है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि उक्त सड़क के निर्माण की जांच कराकर अतिशीघ्र सड़क का निर्माण कराया जाए। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों से मुक्ति मिल सके।

 

 

Leave a comment