उरई। सराफा व्यापारी के साढ़े 6 किलो चांदी से भरे बैग को टप्पेबाजों ने बनाया निशाना। पीड़ित सराफा व्यापारी ने सूचना कोतवाली में दी।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी सराफा व्यापारी गोपाल ताम्रकर ने पुलिस को बताया कि गहोई धर्मशाला में उसकी सोने चांदी की दुकान है। मंगलवार की दोपहर वह अपनी बाइक से बैग में साढ़े छैः किलो चांदी रखकर कालपी जा था । इस दौरान उरई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वह अपनी बाइक खड़ी कर शौच करने लगे। तभी पहले से ही घात लगाकर पीछे आ रहे दो बाइक सवारों उनकी बाइक से चांदी भरा बैग ले उड़े। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश शुरू की।

Leave a comment