जालौन-उरई । इस बार पालिका में जो कार्य किए जाऐंगे। वह न केवल नगर के लिए बल्कि अन्य नगर पालिकाओं के लिए कीर्तिमान होंगे। अन्य नगर पालिकाऐं स्थानीय नगर पालिका द्वारा कराए जाने वाले कार्या से प्रेरणा लेंगी। यह बात पालिका के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने पुराने अस्पताल मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत हजारों की संख्या में उपस्थित नगर की जनता के समक्ष अपने संबोधन के दौरान कही।

नगर पालिका के अध्यक्ष सहित सभी 25 वार्डों का शपथ ग्रहण समारोह पुराने अस्तपाल मैदान में किया गया। समरोह के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके उपरांत अतिरिक्त एसडीएम रवि कुमार सिंह ने पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता का पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तदोपरांत पालिकाध्यक्ष द्वारा सभी 25 वार्ड सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात् पालिकध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में हजारों की संख्या में उपस्थित नगर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह अपने कार्यकाल में किसी का भी अहित नहीं होने देंगे। लोगों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ सुनकर उनका उचित समयावधि में निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में नगर में जो विकास कार्य कराए जाऐंगे, वह एक कीर्तिमान बनेंगे। तो वहीं, क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी अपने संबोधन में स्थानीय नगर पालिका को हर संभव मदद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सुरभि संदेश के संपादक अनिल शिवहरे ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी शुक्ला के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, अवध बब्बा, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवशरण तिवारी, आदित्य भूषण तिवारी, वाचस्पति मिश्रा, अनिल मित्तल, दीपक मित्तल, पुनीत मित्तल, संजू खत्री, लक्ष्मीकांत शाक्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष कांति वर्मा, सुरेशचंद्र सिंघल, केसी पाटकार, अविनाश सेंगर, बब्लू सौनकिया, सतीश सिंह सेंगर, मलखान दोहरे, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, भूपेंद्र सिंह सेंगर, रामेंद्र सिंह बनाजी, मंजूरानी कोरी, मनोज गुप्ता, लालन ताम्रकार, सपा से पालिकाध्यक्ष के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन, सुरेश राव डेंगरे आदि सहित हजारों की संख्या में नगरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत पालिकाध्यक्ष ने रोड शो का आयोजन किया। रोड शो के दौरान उन्होंने नवनिनिर्वाचित सभासदों एवं समर्थकों के साथ नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सभासद, विनय श्रीवास्तव, रवि जाटव, सोमिल याज्ञिक, सुरेन्द्र कुशवाहा, सरबर अली, नफीस सिद्दीकी, राजेंद्र कुशवाहा, अनिल यादव, दीपक चतुर्वेदी, नरसिंह यादव आदि सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।

Leave a comment