रामपुरा(उरई )।  नगर पंचायत रामपुरा के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पत्रकार ने स्पष्ट किया है कि वह विकास कार्यो में पारदर्शिता के साथ ही सफाई व्यवस्था चौकस रखेगे।

मंगलवार को आयोजित शपथ समारोह में नगर पंचायत रामपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पत्रकार को उपजिलाधिकारी माधौगढ सौजन्य कुमार विकास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने सभी वार्ड सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी माधौगए ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र ंिसह एवं वार्ड सभासदों से अपेक्षा की कि वह नगर के विकास में अपनी ऊर्जा का भरपूर प्रयोग करेगे जिससे जनसामान्य को सुविधाओं का लाभ मिल सके। नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि वह विकास कार्यो में कोई कसर नही छोड़ेगे और ऐसे स्थानों को चिन्हित करेगे जहां विकास की वाकई जरूरत है। उन्होंने नगर के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे ऊपर विश्वास कर मुझे नगर के लोगों ने जो जनादेश दिया है उसका पूरा सम्मान करते हुए बिना किसी भेदभाव के वह काम करेगे। कार्यक्रम को माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा नेता शीतल सिंह सेंगर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह ने नये अध्यक्ष का हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी माधौगढ अजय शर्मा, थानाध्यक्ष रामपुरा मिथलेश कुमार कटियार, थानाध्यक्ष गोहन, सतीश कुमार सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी सौजन्य कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष माधौगढ राजकिशोर गुप्ता को माधौगढ में और नगर ऊमरी रेखा खटीक को ऊमरी में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण कराई।

Leave a comment