उरई। ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नही आई।

यह घटना सोमवार को देर रात उरई-कोंच रोड पर मारूति की सेलेरियो एमपी 07 सीई 5285 कार ग्राम पनियारा के पास खाई मे जा गिरी। लेकिन कीचड़ होने की वजह से लुढ़कने के पहले ही कार जाम हो गई जिससे सारे कार सवार सुरक्षित बच गये। कार में दो महिलाएं, दो बच्चों के साथ बैठीं थी और उनके साथ दो पुरुष भी थे। ये लोग उरई के मंगलम मैरिज हाल में आयोजित एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

Leave a comment

Recent posts