रामपुरा (उरई )। रामपुरा बीडीओ आदित्य कुमार ने विकासखंड के सभी रोजगार सेवकों की बैठक में उन्हें निर्देशित किया कि उनकी ग्राम पंचायतों में जो भी मनरेगा या अन्य विकास कार्य अधूरे हैं उन्हें प्राथमिकता से जल्द पूरा करायें। ताकि समय से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी उनके बैंक खाता में पहुंचायी जा सके।

बीडीओ आदित्य कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में द्वितीय एवं तृतीय किस्त आ चुकी है जिसे लेने के लिये लाभार्थियों की फोटो पहुंचायें साथ ही 90 दिवस में संबंधित मजदूरों की मजूदरी का मस्टर रोल निर्गत कर उसका भुगतान सुनिश्चित करायें। किसी भी मजदूर का पैसा ज्यादा दिनों तक लंबित नहीं रहना चाहिये। एटीओ पंचायत ने संपूर्ण स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनवरी 2018 से कम से कम दस राजस्व गांवों में ओडीएफ में लाने के निर्देश दिये जिसमें सोनापुरा, गुढ़ा बेरा, मदनेपुर, धर्मपुरा, ओबारी, दमरेही, राठौरनपुरा, रिठौरा, कस्बा, महूटा गांवों में लिस्ट में शामिल होना है। उन्होंने कहा कि 14 वें वित्त आयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों का निर्माण, स्कूलों में हैंडपंप मरम्मत एवं हैंडपंपों का रीबोर करना सुनिश्चित किया जाये।

Leave a comment