रामपुरा -उरई । थाना रामपुरा क्षेत्र के अंतर्गत महटोली घाट पर रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा बेखौफ तरीके से कराये जा रहे अवैध खनन करने वालों को पकड़ने के लिये जा रही डाॅयल 100 वाहन को रास्ते में दबंग मौरम माफियाओं के वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काल रात दिनाँक 26 दिसम्बर को रामपुरा थाना अध्यक्ष ने चैकी पर तैनात सिपाहियों को अवैध खनन पर छापा मारने को कहा, और डायल 100 1506 को भी मौके पर जाने का निर्देश दिया गया। रात के अंधेरे में पुलिस वालों ने देखा कि खनन हो रहा हैं और तत्काल इसकी सूचना रामपुरा थाने को दी गई। जिस रास्ते से मोरम से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर गुजरते हैं उस रोड़ पर अंधेरे में गाड़ी की लाइट बंद करके ट्रैक्टरों के निकलने का इंतजार करने लगे। जैसे ही पुलिस ने देखा सामने से मोरम से भरा ट्रेक्टर आ रहा हैं तो उसको रोकने का प्रयास करने लगें।ट्रेक्टर ड्राइवर ने पुलिस को देखा तो ट्रेक्टर छोड़ कर भाग निकला। फिर पुलिस ने मोरम से भरे ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर एस ओ रामपुरा को फोन पर सूचना की। तब एसओ ने 30 मिनट में मौके पर पहुँचने की बात कही। जब तक वहाँ के आसपास के इलाके के लोगा का जमावड़ा लग गया जो कि ग्राम पतराही और बहादुरपुर के लोग थे। काफी समय बीतने के बाद जब एसओ मौके पर नहीं पहुँचे तो भीड़ में से ही एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर को चालू कर तेजी से पुलिस की गाड़ी 1506 को टक्कर मरते हुई वहाँ से भाग निकला, काफी प्रयास के बाद भी ट्रैक्टर का कोई सुराग नही लग सका। इतना सब होने के बाद भी एस ओ मौके पर नहीं पहुँचे। जिससे साफ जाहिर होता है कि कही न कही अवैध खनन में पुलिस भी लिप्त हैं। और सूत्रों से जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त 100 डायल 1506 एजेंसी पहुँचा दी गयी और शाम तक बनकर वापस भी आ जायेगी। बताया जा रहा है कि जो ट्रैक्टर अवैध खनन पर चलते हैं वो बहादुरपुर के बताये जा रहे हैं। पुलिस इस मामले को लीपपोती में जुटी हैं। जिससे साफ जाहिर होता हैं कही न कही पुलिस को एक मोटी रकम खनन माफियाओ के द्वारा अदा की जाती हैं।







Leave a comment