कोंच(उरई )। नगर पालिका परिषद कोंच में आज एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया सर्वप्रथम इस शपथ ग्रहण समारोह में पटेल नगर के सभासद अमित यादव तिलक नगर के सभासद रविकांत कुशवाहा सुभाष नगर से सभासद महावीर यादव जवाहर नगर के पहले भाग से सभासद सितारा बेगम और जवाहर नगर के दूसरे भाग के सभासद नन्दनी कुशवाहा आदि को नगर पालिका परिषद कोंच की अध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा ने पद एंव गोपिनीयता की शपथ दिलाई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर माधौगढ़ क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि कोंच क्षेत्र में विकास की कोई कमी न रहे जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी वह नगर के विकास हित हर समय खड़े मिलेंगे और उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि नवनिर्वाचित बोर्ड को मेरा शुभाशीष । उन्होंने कहा कि कोंच नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार के लिए शासन स्तर से वह काफी पहल करेगे और जल्द से जल्द सीमा विस्तार के प्रस्ताव को तीन माह के अंदर पास करबा देगे और शासन से नगर विकास के लिए अपने तरफ प्रयास करके पैकेज दिलाने का काम करेंगे विधानपरिषद के सदस्य श्री मती रमा निरंजन के प्रतिनिधि एंव समाजवादी पार्टी के नेता आर पी निरंजन ने कहा कि नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को मेरी ओर से बधाई और उन्होंने कहा कि नगर विकास में उनकी जहां भी जरूरत पड़ेगी वह हर समय कोंच आने के लिए तैयार रहेंगे नगर का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए वह हर सहयोग के लिए तैयार है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका परिषद कोंच की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मती डॉ सरिता आनन्द ने कहा कि मेरा मानना है कि सभी बोर्ड के सदस्य हमारे परिवार के अंग है और शपथ ग्रहण में नगर विकास की शपथ ले रहे है कितना खुशी का अवसर है कि शपथ ग्रहण में सभी जनप्रतिनिधियो ने आकर शोभा बढ़ाई इसके लिए बहुत आभारी है उन्होंने कहा कि नगर का चहुमुंखी विकास कराने के लिए जनता ने उन्हें चुना है और नगर के चहुमुखी विकास के लिए कोई कसर छोड़ी नही जायगी इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द बोर्ड बैठक होने के बाद नगर का अधूरा विकास कराने का खाका तैयार किया जायेगा नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अभय सिंह यादव ने कहा कि आये हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन किया इस शपथ ग्रहण समारोह में हाजी सेठ नसरुलल्ला हाजी मुहम्मद अहमद कड़ोरे लाल बाबूजी प्रमोद शुक्ला लला प्रभुदयाल गौतम सन्दीप अग्रवाल मंगल अग्रवाल अमर सिंह यादव डॉ ब्रजमोहन राठौर भाजपा नेता एंव विधायक प्रतिनिधि सुनील शर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता महामंत्री अमित उपाध्याय राजेन्द्र यादव कक्का कमला मिश्रा नरेंद्र मयंक भाजपा नेता अधिवक्ता सुनील लोहिया ब्रजेन्द्र कुशवाहा संजय अग्रवाल बुहारे वाले आनन्द अग्रवाल रामकिशोर पुरोहित ललिया ओम प्रकाश कौशिक एल पी सिंह गुंडे सराफ पप्पू रेजा ओ पी कुशवाहा प्रतिपाल गुर्जर अभिषेक अग्रवाल गोलू राहुल बाबू अग्रवाल मनोज इकड़या सभासद विजय बाल्मीक बाबा सभासद जाहिद अली सभासद शमसुद्दीन सभासद मनोज गुप्ता सभासद गुड्डू सराफ सभासद मनीष भदौरिया सभासद विशाल गिरवासिया सभासद अरविंद खटीक सभासद शकील मकरानी, पालिका कर्मचारी चन्द्रप्रकाश गुप्ता विजय अवस्थी जीवनलाल ब्रजलाल कुशवाहा सीमा बेगम ओमप्रकाश बरार काशीराम वर्मा प्रेमनाथ वर्मा भीमु बाल्मीकि शिवम ताम्रकार कमलेश बाल्मीक घनश्याम बाल्मीक मनोज कुमार सुनील कुमार दिलदार सहजाद खन्ना आशीष यादव लकी दुबे आकाश शांडिल्य अनुराग गुप्ता अनुज पाटकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक अधिकारी गण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया बता दे कि शासन द्वारा पहला शपथ ग्रहण समारोह बारह दिसम्बर को आयोजित किया गया था जो शपथ ग्रहण कार्यक्रम स्थानीय कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में हुआ था जिसमे कांग्रेस के हैवीवेट नेता विनोद चतुर्वेदी सहित कई कांग्रेसी अतिथि के रूप में विराजमान थे इसके विरोध में पांच सभासदों ने वहाँ मौजूद रहकर शपथ ग्रहण का यह कहकर बहिष्कार किया था कि यह शपथ ग्रहण समारोह का मंच एक राजनैतिक है इसलिये हम पांच सभासद इस मंच से शपथ ग्रहण नही ले सकते।इसलिए आज शपथ ग्रहण समारोह में खास बात यह दिखी कि सत्तारूढ़ दल के विधायक एंव नेता मौजूद रहे जो चर्चा का विषय रहा और लोग यह कहने से भी नही चूके कि बिना सत्ता पक्ष के सदन नही चल सकता।






Leave a comment