उरई। गुटखा पान के खोखे पर देशी पाउच के शराब का काउंटर भी चल रहा था। पुलिस की सक्रियता से इस कुटीर उद्यमी को सीखचों की हवा खानी पड़ गई।
सिरसाकलार थाने की न्यामतपुर चैकी के अंतर्गत खड़गुई में सुरेश उर्फ गनेश पुलिस और आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंककर पेट पालने के नाम पर शौकीनों को ज्यादा कीमत पर गांव के गांव में ही शराब मुहैया कराने का धंधा चला रहा था। उसके इस सेवा व्यापार की भनक चैकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह को लगी। तो उन्होंने बिना उसे कोई मौका दिये उसकी गुमटी घेर ली। तलाशी ली गई तो गुमटी से देशी शराब के 16 क्वार्टर बरामद हुए। आबकारी एक्ट में सुरेश का चालान कर दिया गया।






Leave a comment