उरई। रेडक्रास सोसाइटी की बैठक 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में सायंकाल 5 बजे से आहूत की गई है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रथम और सचिव रेडक्रास डा. सुग्रीव बाबू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेडक्रास सोसाइटी की जनपद शाखा की वित्तीय वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी की इस बैठक में रेडक्रास के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सर्व सम्मति से तय की जायेगी।

Leave a comment