उरई। बसपा सुप्रीमों मायावती के जन्म दिन की तैयारियों को लेकर पार्टी में बैठकों का क्रम जारी है। शनिवार को पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के आवास पर बसपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें तय किया गया कि जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट हाल में पूरी धूमधाम के साथ पार्टी सुप्रीमों का 62वां जन्म दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान गरीबों को कंबल बांटे जायेगें व उनके लिए अन्य कल्याणकारी कार्य किये जायेगें। इस मौके पर लालाराम अहिरवार, रईस खान, मूलशरण कुशवाहा, पूरन प्रजापति, रामशरण जाटव, डा. देवेंद्र अहिरवार, रामस्नेही जाटव, रविंद्र सिंह, रामकुमार गुप्ता, अलताफ खान, बृजेश प्रजापति, कैलाश प्रजापति, हीरालाल चैधरी, बृजेश जाटव, उदयवीर दोहर सहित पार्टी के लगभग सभी जाने-माने नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment