
उरई। जिला सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें परिवहन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक में हादसे रोकने के लिए एजेंडा तय किया गया और अभी तक इस दिशा में की गई कार्रवाइयों का जायजा लिया गया। उपस्थित लोगों में डीएम के अलावा पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अक्षय त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया के साथ सहायक संभागीय अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन उपस्थित रहे।






Leave a comment