उरई। मोहल्ला नया पटेल नगर में 29 सितम्बर को कीर्ति विश्नोई के घर से हुई जेवर और नगदी का खुलासा एक संदिग्ध चढ़ जाने के बावजूद पुलिस की दुरभिसंधि की वजह से नही हो पा रहा है। पीड़िता ने सोमवार को इस बारे में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट किया।
पीड़िता कीर्ति विश्नोई पत्नी धर्मेंद्र विश्नोई ने बताया कि चोर जेवर के साथ-साथ उसका मोबाइल भी ले गये थे। जिसके आधार पर सर्विलांस के जरिये जिला शांहजहांपुर में चोरों की लोकेशन ट्रेस हो गई और श्याम सक्सेना नाम के एक संदिग्ध को पुलिस ने दबोच भी लिया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसको बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। इसके विरोध में कीर्ति विश्नोई ने 28 दिसम्बर को धरना प्रदर्शन किया तो पुलिस ने आश्वासन दिया था कि चोर को जेल भेजकर उनका सामान वापस उन्हें दिलाया जायेगा। लेकिन पुलिस की कोई दिलचस्पी कार्रवाई करने में नही है। अगर उसे न्याय नही मिला तो वह अनहोना कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।






Leave a comment