उरई। कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुइया के पास शुक्रवार को सुबह एक युवक का क्षतिविक्षत शव मिला। उसकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नही दी है।

मृतक की पहचान कुठौंद थाने के बावली गांव निवासी सुदर्शन सिंह राठौर के पुत्र चंदन (28वर्ष) के रूप में हुई है। शव के चिथड़े-चिथड़े उड़ गये थे। सुबह पुलिस को शव की जानकारी मिली तो अवशेष बटोरकर पुलिस ने सील बंद कराया। इसके बाद उसके जेब से मिले मोबाइल के जरिये घरवालों को सूचना दी।

सरसरी तौर पर यह दुर्घटना से मौत मानी जा रही है लेकिन परिजनों को संदेह है कि चंदन को रंजिश की वजह से रात में अगवा करके राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन के सामने फेंककर वीभत्स ढंग से मौत के घाट उतारा गया है। इसी बीच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से उन्हें कोई तहरीर नही मिली है।

 

 

 

Leave a comment