उरई। अवैध खनन और ओवर लोडिंग पर राज्य सरकार के सख्त रवैये के बावजूद रोक नही लग पा रही। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े गुजर रहे ओवर लोड बालू ट्रक के पकड़े जाने से यह बात साबित हो गई है।

आटा थाना क्षेत्र में आकस्मिक गश्त पर निकले थानाध्यक्ष आनंद कुमार की निगाह एनएच पर फर्राटे से दौड़ रहे एक ओवरलोड ट्रक पर पड़ी जिस पर

उन्होंने ट्रक रोक लिया। यूपी 92 टी 5920 नंबंर के इस ट्रक में क्षमता से अधिक बालू भरी हुई थी। चालान से पहले पुलिस ने परिवहन और खनिज विभाग के अधिकारियों को बुलवाया है।

Leave a comment