
उरई। भीमा-कोरेगांव दंगे की आंच जिले तक भी आ पहुंची है। स्वतंत्र जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीमा-कोरेगांव के बवाल और दलित उत्पीड़न की कई घटनाओं पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
स्वतंत्र जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परमलाल वर्मा, महामंत्री हरिश्चंद्र कोरी, युवा अध्यक्ष दिनेश कुमार, युवा उपाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, जिला प्रभारी गोविंद दास कोरी, लोक सभा प्रभारी लालमन कोरी आदि के नेतृत्व में दिये गये इस ज्ञापन में भीमा-कोरेगांव में दलितों के ऊपर हमले की सीबीआई जांच, अलीगढ़ में नितिन माहौर के निर्मम हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी, जालौन जिले के गोहन थाना अंतर्गत कुरसैड़ा में गुडडी बाल्मीकि एवं उसकी पुत्री अंजली के हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांगें मुख्य रूप से की गई हैं। इसके अलावा बस स्टैण्ड पर स्थापित झलकारी बाई की प्रतिमा के पास गंदगी के ढेर के विरोध में शनिवार को सुबह से संगठन की ओर से धरना देने का एलान भी किया गया है।
ज्ञापन देने समय आनंद कोरी, रामबाबू वर्मा, कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, कैलाशी, डा. अवध बिहारी, अजय वर्मा, आदर्श गांधी, सज्जन कुमार वर्मा, प्रेमू सोलंकी और कंबोद पांचाल आदि मौजूद थे।






Leave a comment