उरई। सोमवार को कोटरा क्षेत्र में बाइक समेत नहर में गिरे युवकों के शवों की तलाश में कामयाबी न मिलने पर शुक्रवार को उनके परिजनों ने डीएम को ज्ञापन देकर 72 घंटे के लिए नहर बंद कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि इस घटना में मोहल्ला सुशील नगर निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (25वर्ष) व इंदिरा नगर निवासी रविंद्र कुमार (25वर्ष) की डूबकर मौत हो गई थी जिनके शव अभी तक नही मिले हैं। जितेंद्र कुमार वर्मा के पिता रामसिंह उसके चाचा डरेले वर्मा, मां, पत्नी और पुत्र ने रिश्तेदारों के साथ डीएम से कहा कि अगर 72 घंटे के लिए नहर संचालन बंद कर दिया जाये तो शव बरामद हो सकते हैं। इसलिए मानवीय आधार पर वे उनकी गुहार पर ध्यान दें। डीएम ने सिचाई विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

Leave a comment