उरई। आर्यकन्या इंटर कालेज के सामने भाजपा सभासद की मोबाइल की दुकान में शुक्रवार को असलहाधारी अराजक तत्वों ने रंगबाजी करते हुए मारपीट के साथ लूटपाट कर डाली। पीड़ित दुकानदार ने दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया।

आर्यकन्या इंटर कालेज के पास टिंकू मोबाइल के नाम से रामनगर ईदगाह के पीछे मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार अहिरवार की दुकान है जिनकी मां मंती देवी वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं। आज दोपहर बाद बाइक पर सवार आराजक तत्व तमंचा लेकर उनकी दुकान में घुस आये। उन्होंने पहले देवेंद्र को पटक कर मारा, तोड़फोड़ की और इसके बाद 15 हजार की नगदी 35 हजार के कैशकार्ड व उसका मोबाइल सैट लूट लिया और चले गये।

आतंकित देवेंद्र ने वारदात को लेकर कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया है। दिन दहाड़े हुई दुस्साहसिक लूट से प्रार्थनापत्र मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। दूसरी ओर अराजक तत्वों का प्रभावशाली कनेक्शन पता चलने के बाद पुलिस असमंजस में भी घिर गई है।

 

 

Leave a comment