
उरई। कुठौंद ब्लाक के जहटौली गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई घरों पर मौत नाच रही है फिर भी किसी को परवाह नही है।
हर वर्ष जितनी जन और मवेशी हानि बिजली विभाग की लापरवाही से होती है। अत्यधिक मौतों के कारण तत्कालीन जिलाधिकारी रामगणेश ने बिजली विभाग के जमकर पेंच कसे थे। अभियंताओं के खिलाफ हत्या तक के मुकदमें दर्ज करा दिये थे। फिर भी कुत्ते की टेढ़ी पूंछ की तरह बिजली विभाग की हरकतें नही सुधर पाईं। जबकि इस समय तो रामराज्य है। किसी अधिकारी को किसी विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की फर्सत ही नही है।
ऐसी स्थिति में जहटौली निवासियों पर बुरी बीत रही है। गांव में एक जगह पर बिजली के खंभे का बेस खोखला हो चुका है जिससे खंभा इतना झुक गया है कि लाइनें रामशंकर यादव सहित कई घरों से टकरा रहीं हैं। ऐसे में अगर किसी दिन खंभा गिर पड़ा तो कितनी जनहानि हो सकती है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामवासी गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं पर लगता है कि बिजली विभाग को मौतों का इंतजार है तभी इन गुहारों पर वह पसीजेगा।






Leave a comment