किला घाट मे लगेगा खिचड़ी मेला इंतजाम हुये पुख्ता

कालपी(उरई )। मकर संक्रांति के पर्व पर रविवार की भोर सुबह से ही समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा कालपी के यमुना नदी के तट मे स्थित किलेघाट मे खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। घुमन्तु-हसंतु क्लब, रामो-बामो क्लब, लायंस क्लब, जनकल्याण समिति आदि संगठनों के तत्वावधान मे इंतजाम किये गये है।जयखत्री, महेन्द्र गौतम, नरेन्द्र तिवारी, शशिकांत सिंह चैहान, कल्लू मैया, शिक्षक सुरेश वर्मा, शिवबालक सिंह द्वारा अपने-अपने संगठनों के द्वारा खिचड़ी मेले की सफलता के लिये व्यवस्थायें की है। धार्मिक परम्पराओं के मुताबिक दूरदराज के श्रद्धालु, महिलायें, बच्चे आकर यमुना नदी मे स्नान करके पूजा-पाठ करते है तथा दान पुण्य भी करते है। इसी के साथ ही खिचड़ी भोज का आनंद लेते है। उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र, डिप्टी एस.पी.सुबोध गौतम, प्रभारी कोतवाल विक्रम सिंह, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन राम अहिरवार, ई.ओ.सुशील कुमार ने घूमघूम कर सुरक्षा एवं सफाई का घाटो मे पुख्ता इंतजाम किये है।

 

Leave a comment