उरई। जिले के बेसिक स्कूलों में सोमबार को मकर संक्राति और मंगलवार को मौनी अमावस्या का अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार साही ने दी।
साही ने जनवरी के महीनों के अवकाश के बारे में बताया कि 22 जनवरी को भी बसन्त पंचमी का भी अवकाश रहेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शैक्षणिक अवकाश तो रहेगा लेकिन विद्यालय धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाने के लिए खोले जायेंगे। इसी तरह 31 जनवरी को संत रविदास जयंती पर उनका स्मरण करने के बाद कक्षायें लगेगी।

Leave a comment