जालौन-उरई  । न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों समेत विभिन्न कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यन्त्र के प्रयोग पर रोक लगाने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आज लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति लेने के लिए आवेदन पत्र जमा कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 22 आवेदन पत्र जमा हुए।

न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग पर रोक लगाने के आदेश के बाद मौलाना सुल्तान के प्रयास से शिविर का आयोजन किया गया जिसमें धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए आवेदन पत्र जमा कराये गये। आज के शिविर में 20 मस्जिद तथा दो मन्दिरों में लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए अनुमति दिये जाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त हुए आवेदन पत्रों को पुलिस के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे जायेगें। आवेदन करने वालों में रसूल बक्सा नजर बाग सुलेमान चिमनदुवे रसूल बक्स बंगरा रोड उवैश सहावनाका नूर हसन दवगरान याद खां हिर्देशाह लाइक तोपखाना मुवीन चिमनदुवे कमरूद्दीन चिमनदुवे ताहिर अंसारी भवानीराम अतीक रापटगंज अतीक ईदगाह रसीद खटीकान सिद्दीक राइन हिर्देशाह हिम्मनशाह तोपखाना सगीर खकसीस खलील तोपखाना इरशाद खानखान मस्जिद हलीम खान छोटी शाला सलीम शाहगंज रमेश विश्वकर्मा मन्दिर नहर कोठी महेन्द्र राठौर मन्दिर धर्मशाला ने अनुमति के आवेदन पत्र जमा किये।

Leave a comment