उरई। मकर संक्रांति के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर खिचड़ी भोज व तिल गुड़ वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रेलयात्रियों को खिचड़ी व तिल गुड़ खिलाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया गया।
संस्कार ग्रामोत्थान संस्था के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष व मुख्य टिकट निरीक्षक डा. रविकांत शाक्या की अगुवाई में रेलवे स्टेशन परिसर में खिचड़ी व तिल गुड़ वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि वैसे तो तमाम जगह खिचड़ी भोज का आयोजन होता है लेकिन स्टेशन परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है। माधौगढ़ के पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के लिए आयोजक बधाई के पात्र है। यूपी इलेक्शन वाच के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा ने कहा कि रेलवे परिसर में यह कार्यक्रम से कई यात्रियों को लाभ हो रहा है। दूर दराज से आए मुसाफिर इसका लाभ ले लेते है। आयोजक डा. रविकांत ने कहा कि अभी उनकी संस्था गांवों में जाकर अति निर्धनों को कंबल वितरण का कार्यक्रम भी कर रही है। करसान समेत कई गांवों में यह कार्यक्रम हो भी चुका है।
इस मौके पर संस्था की श्रीमती सुधा शाक्या प्राध्यापिका, हास्य कवि कृपाराम कृपालु, एनसीआरएमयू के शाखा सचिव केके त्रिपाठी, समाजसेवी देवेंद्र यादव, अंशु पाल, मनीष एस नागर, ज्ञानसिंह, बृजमोहन निरंजन, राहुल दुबे रिनियां, आशीष शाक्या, दीपक शिवहरे, गोलू, पार्थ, सलोनी शाक्या समेत बड़ी संख्या में सहयोगियों ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया।
बाक्स
पुरस्कार से नवाजा गया
उरई। संस्था की ओर से तुलसा देवी स्मृति समाजसेवी रजत सम्मान वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह को दिया गया। मालूम हो कि संस्था की ओर से 31 दिसंबर को दिए जाने वाले इस पुरस्कार को श्री सिंह खराब संस्था के कारण नहीं ले सके थे। जिन्हें आज यह पुरस्कार दिया गया।
Attachments area

Leave a comment