उरई। जिला बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का जौहर दर्शकों में रोमांच भरता रहा।
रविवार को लगभग 50 मैच खेले गये जिनमें झांसी, बांदा और औरैया के खिलाड़ियों का बर्चस्व रहा। उरई के खिलाड़ी निरंतर अपना रंग जमाए हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन प्रतियोगिताओं में राज्य स्तरीय खिलाड़ियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
आज के कुछ खास मुकाबलों में पुरुष डबल में झांसी के रिजवान व प्रशांत और उरई के हिमांशु गुर्जर व मनीष में मुकाबला हुआ। जिसमें झांसी के खिलाड़ी सफल रहे। जूनियर डबल बालक में झांसी के हरमीरत व सबरेख चैरसिया की जोड़ी को बांदा के कृष्णा और राघव की जोड़ी ने पछाड़ दिया। महिला डबल के फाइनल में झांसी की अनुष्का यादव व दिव्या यादव की जोड़ी ने जालौन की सुनीता वर्मा व अध्या शर्मा को हरा दिया। जूनियर डबल बालक में झांसी के अंशुल व अभिज्ञान ने उरई के ऋतिक व सुमित को पछाड़ा। महिला सिंगिल में झांसी की दिव्या यादव ने उरई की सिमरन को मात दी। पुरुष डबल में उरई के अमित शर्मा और पवन औरैया की प्रखर व राकेश की जोड़ी से हार गये। मिक्स डबल में उरई के पवन और सौम्या को झांसी के पवन सिंह और जागृति ने हारने पर मजबूर कर दिया। बालिका सिगिंल में उरई की आध्या झांसी की वंशिका जैन को हराने में सफल रहीं। सीनियर 45 प्लस पुरुष डबल में झांसी की पंकज मलहोत्रा और जितेंद्र चैरसिया की जोड़ी अखिलेश यादव और मनोज गुप्ता के मुकाबले कामयाब रही।







Leave a comment