उरई। सिरसा कलार क्षेत्र में मलथुवा के प्रधान ने शीत प्रकोप से ठिठुरते गरीबों की मानवीय आधार पर मदद के लिए पंचायत के माध्यम से हाथ आगे बढाया। इस दौरान उनके और उनके सहयोगियों के हाथों से गरम कंबल पाकर वंचित विव्हल हो गये और अभिभूत हालत में उनकी आंखों से आसू निकल पड़े।
सर्दी का प्रकोप इन दिनों चरम सीमा पर है। जिसके कारण सबसे ज्यादा उन गरीब बुजुर्गो पर बीत रही है जिनके पास गर्म कपड़े जुटानें के लिए साधन नहीं है। उनकी मदद के लिए आगे आते हुए ग्राम प्रधान राजीव पाण्डेय ने लेखपाल राजकुमार प्रजापति को साथ लेकर अपने प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह व अखिलेश तिवारी और सुमित भदौरिया आदि सहयोगियों के साथ कंबल वितरण किया। मुंह मांगी मुराद जैसी इस मदद से मोहताज बुजुर्ग गदगद नजर आयें।

Leave a comment