उरई। झांसी में बीकेडी कालेज से एलएलबी कर रहे जिले के छात्र अभिषेक पाठक को गत दिनों लखनऊ में लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में रापाल रामनाइक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने पांच हजार रूपये की चैक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के अमर उदघोष स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मै इसे लेकर रहूंगा के 101 वर्ष पूरे होने पर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया था। इसके पहले विश्वविद्यालयों के स्तर पर प्रदेश भर में भाषण प्रतियोगितायें कराई गई थी। जिसके तहत झांसी में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक पाठक प्रथम रहे थे। सभी विश्वविद्यालयों के प्रथम प्रतियोगियों को स्मृति समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा, केबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और महापौर मुक्तातिलक भी मौजूद रहीं।







Leave a comment