उरई। एट में गत 5 दिसम्बर की रात एक मोबाइल शाॅप से हुई लाखों की चोरी खुलासा करने में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर दुबे ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से चोरों का पीछा करते हुए रविवार को उन्हें सोमई मोड़ के पास उस समय दबोच लिया जब उनकी आल्टो कार पंचर हो गई।
पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पत्रकार वार्ता बुलाकर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ उर्फ बब्बू निवासी इसलामनगर थाना बाबरपुर जिला औरेया व रोहित उर्फ सोनू निवासी सिरसा कलार जनपद जालौन शामिल हैं। इनके साथ तीन और बदमाश इस बारदात में शामिल थे जो अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकें हैं।
पुलिस का दाबा है कि इनकी आल्टो कार का भी बारदात में इसतेमाल किया गया था इसलिए गिरफ्तारी के वक्त कार भी जब्त कर ली गई है। कार के भीतर से मोबाइल शाॅप से चोरी किये गये 35 मोबाइल सेट व एक एलईडी टीवी बरामद हुई है।







Leave a comment