उरई। डकोर थाना क्षेत्र में रविवार को कमठा और बरसार के बीच ट्रैक्टर पलट जाने से ट्राली में बैठे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। ये लोग मटर तोड़कर गांव वापस जा रहे थे। ट्राली में लगभग 25 मजदूर सवार थे। संख्या बहुत अधिक होने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।
मरने वालों के नाम जिगनी वाली उर्फ सुखवती (60वर्ष) पत्नी बैजनाथ केवट और सोनू (17वर्ष) पुत्र देवेन्द्र निवासीगण कमठा बताये गये हैं। सोनू की जान मौके पर ही चली गई थी जबकि जिगनी वाली ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। आधा दर्जन मजदूर घायल है। जिनमें कृपाल पुत्र दुली चन्द्र व कुमारी हिम्मू पुत्री गिरधारी की हालत गंभीर है। मृतकों के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक प्रीतम अहिरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।







Leave a comment