उरई। एक सप्ताह से अधिक समय बाद कोटरा क्षेत्र में बिनौरा पुल के पास नहर में गिरे दो बाइक सवारों में से एक की डैड बाडी मंगलवार को बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने कई दिनों तक दोनों के शव की बरामदगी के लिए नहर में काफी दूर जाल डलवाकर अभियान चलवाया। गोताखोर भी नहर में उतारे गये लेकिन शवों का कोई पता नही चला। मृतकों के परिजन इसे लेकर काफी व्याकुल थे। इसी बीच मंगलवार को कुसमिलिया बंबा के पास बेशर्म की झाड़ियों में एक शव उलझा होने की जानकारी आई। जिस पर कोटरा एसओ अशोक कुमार मौके पर पहुंच गये। उन्होंने शव कब्जे में लेने के बाद लापता युवकों के परिजनों को बुलाया। जिस पर मृतक रविंद्र वर्मा उर्फ हल्के पुत्र जबर सिंह निवासी इंदिरा नगर की शिनाख्त हो गई। दूसरे युवक के शव की तलाश अभी भी जारी है।







Leave a comment