उरई। केंद्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, आशा कर्मचारी यूनियन व मिडडे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट में धरना दिया।
इसके पहले सभी कार्यकत्रियां गांधी चबूतरे पर एकत्रित हुईं। वहां सभा कर उन्होंने मार्च निकाला। धरने के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट को दिया गया।
इसमें उक्त सभी संविदा कायकत्रियों को नियमित करने, 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, 3 हजार रुपये न्यूनतम पेंशन, ग्रेच्युटी, प्राविडेंट फंड, स्वास्थ्य लाभ आदि सामाजिक सुरक्षा बंदोबस्त, 1 फरवरी 2018 को आने वाले बजट में पर्याप्त पैसे का आवंटन, परियोजनाओं के निजीकरण को बंद करने और लाभार्थियों से आधार कार्ड की बाध्यता खत्म करने की मांग की गई।
स्कीम वर्कर समन्वय समिति की अध्यक्ष ज्योति वर्मा, मीना वर्मा, कमलेश यादव, संगीता कटियार, अंजना सविता, मंजू वर्मा, सरला श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री अनीसा खातून आदि मुख्य रूप से धरने में उपस्थित रहीं।







Leave a comment