उरई। मोहल्ला नया राजेंद्र नगर में अज्ञात चोर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कर्मचारी के सूने घर से ताला तोड़कर जेवर व अन्य सामान उठा ले गये। घर लौटने पर जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने वारदात की सूचना कोतवाली में दे दी है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कार्यरत प्रेमचंद्र साहू नया राजेंद्र नगर में किराये से रहते हैं। गत दिनों वे अपनी बीमार मां को देखने पैतृक घर भरुआ सुमेरपुर सपरिवार चले गये थे। इसी दौरान रात में चोर उनके घर में घुस गये और अटैची तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गये। जब वह वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी का अनुमान हुआ। उन्होंने तत्काल में 100 नंबर डायल किया। जिस पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच की। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बुधवार को उन्होंने सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनपत्र दिया।

Leave a comment