उरई। पूर्व प्रधान का पुत्र घर से निकलने के बाद गायब हो गया। जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के पूर्व प्रधान सूरज प्रसाद उर्फ पप्पू का पुत्र रितुराज आज सुबह अपने घर से किसी काम से निकला था। लेकिन न तो वह दोपहर तक वापस आया और न ही उसका कहीं कोई पता चला। इसके बाद उसके परिजनों में बेचैनी व्याप्त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस गायब युवक का पता लगाने के लिए खोजबीन में जुटी है।

Leave a comment