उरई। बेसिक शिक्षाधिकारी को रामपुरा विकास खंड के ब्लाक संसाधन केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण में कोई भी उपस्थित नही मिला संसाधन केंद्र पर ताला लटका हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जहमत नही उठाई।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ढीलेढाले रवैये और अकर्मण्यों को निहित स्वार्थ के कारण सरंक्षण देने की कारिस्तानी के कारण जिले में बेसिक शिक्षा का ढांचा चरमरा कर रह गया है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश शाही रामपुरा विकास खंड में दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान टीहर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र की ओर रुख किया। जहां उनको अवकाश न होते हुए भी ताला लटका मिला। होना तो यह चाहिए था कि इसके बाद वे खंड शिक्षाधिकारी और ब्लाक संसाधन केंद्र के प्रभारी के खिलाफ एक्शन लेते लेकिन उन्होंने किसी पर कोई कार्रवाई नही की। खबर है कि उनकी ओर से कुछ लोग खंड शिक्षाधिकारी के साथ सौदेबाजी के लिए संपर्क साधने पहुंच गये। यह प्रयास कितना फलीभूत हुआ इसकी जानकारी अभी नही हो सकी है।

Leave a comment