उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुसेपुरा और जगम्मनपुर के बीच ईंटों से भरे ओवरलोड ट्राली का कुंदा टूट जाने के कारण ट्राली ट्रैक्टर से अलग होकर बीच सड़क पर गिर पड़ी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जिस समय ट्राली ट्रैक्टर से टूटकर गिरी उस समय विद्यालयों के बच्चे अपने-अपने घर जा रहे थे। यदि यह ट्राली थोड़ा सा असंतुलित हो जाती तो बड़ी दुर्घटना होना निश्चित था। कुछ समय पहले रामपुरा पुलिस ने ईंटा ढोने वाले ट्रैक्टरों की दिन में निकासी बंद कर दी थी। लेकिन अब ट्रैक्टर चालक फिर से मनमानी करने लगे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके से ट्रैक्टर ट्राली गुजरने से दुकानदारों एवं ग्राहकों में दहशत बनी रहती है। समाचार लिखे जाने तक हुसेपुरा-जगम्मनपुर के बीच का रास्ता अवरुद्ध था।

Leave a comment