उरई। लेखपाल संघ की जनपदीय इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन कालपी में रामवाटिका के सभागार में 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा।
उक्त बात की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शत्रुघन सिंह ने बताया कि अधिवेशन में जनपद के सभी 300 लेखपाल मतदान में हिस्सा लेगें।
अध्यक्ष पद पर लायक सिंह व भगवती शरण तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होना है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन का उदघाटन जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर फीता काटकर करेगें। मुख्य अतिथि और निर्वाचन अधिकारी के रूप में लेखपाल संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राममूरत यादव मौजूद रहेगें।






Leave a comment