उरई। ट्रैक्टर से दुर्घटना में वृद्ध के गंभीर रूप से घायल हो जाने को लेकर उसके पुत्र द्वारा चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विवरण के अनुसार गत दिवस आटा थाने के जौराखेरा में सुखदेव सिंह के ट्रैक्टर से रमेश चंद्र गुप्ता को टक्कर लग गई थी। जिन्हें गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रमेश चंद्र गुप्ता के पुत्र उमेश गुप्ता ने इस हादसे को लेकर सुखदेव सिंह के खिलाफ आटा थाने में तहरीर दी। जिस पर भा.द.वि. की धारा 279, 337 व 338 का अभियोग पंजीबंद्ध कर लिया गया।

Leave a comment