उरई। राठ रोड से शनिवार को अज्ञात चोर ने एक मोटर साइकिल चुरा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गैंगों की गिरफ्तारी के बावजूद इन घटनाओं पर विराम नही लग पा रहा। शनिवार को रामऔतार राठौर की हीरो होंडा मोटर साइकिल अज्ञात चोर राठ रोड से उठा ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब मोटर साइकिल नही मिली तो उन्होंने आज घटना को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।






Leave a comment