उरई। शहर में क्रिकेट पर आन लाइन सटटे का बाजार गर्म है। लेकिन पुलिस छुटभइयों को पकड़कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है। जिसकी वजह से इस पर प्रभावी नियंत्रण नही हो पा रहा है।
उप निरीक्षक हरपाल सिंह ने इसी क्रम में अंशू गुप्ता निवासी प्रेमनगर, अमन जैन निवासी हजारीपुरा व नीलू गुप्ता निवासी अज्ञात को आन लाइन क्रिकेट पर सटटा लगवाते हुए दबोच लिया। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन व 2550 रुपये बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि शहर में कई सफेदपोश क्रिकेट पर आन लाइन सटटा लगवाने का लाखों का कारोबार चला रहे हैं। लेकिन पुलिस इनके दरवाजे तक फटक भी नही पाती। वजह सफेदपोशों का रसूख और सटटेबाजों से मिलने वाली मोटी रकम का लालच है। कोटा पूरा करने के लिए पुलिस छुटभइयों को पकड़कर उच्चाधिकारियों की आंखों में धूल झोकती है। क्या इस हरकत को उच्चाधिकारी संज्ञान में लेगें।

Leave a comment