कोंच-उरई । गुजरी 15 जनवरी को एक युवक के एटीएम से 43 हजार 500 रुपये की टप्पेबाजी की घटना आज उस वक्त प्रकाश में आई जब उसने अपने एकांउंट में बैलेंस देखा। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जीतू पुत्र रामविहारी याज्ञिक निवासी खैरा सलेमपुर थाना कुठौंद विगत 14 जनवरी को अपने मामा रामविहारी निवासी गांधीनगर कोंच के यहां आया था। हालांकि उसके पास एसबीआई का एटीएम है लेकिन जरूरत होने के कारण वह 15 जनवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर गया और उसने पंद्रह सौ रुपये किसी अन्य व्यक्ति से निकलवाये और एटीएम बापिस ले कर घर चला गया। शनिवार को उसे फिर रुपयों की आवश्यकता पड़ी तो वह अपनी बैंक शाखा में गया और चेक लगाई लेकिन खाते में पैसा नहीं होने के कारण बैंक शाखा से उसे भगतान नहीं मिल सका। जीतू ने बताया कि उसके खाते में पैंतालीस हजार रुपये थे लेकिन जब उसने कोंच एटीएम से पैसे निकलवाये तो उसका एटीएम कार्ड किसी टप्पेबाज के हाथ पड़ गया और उसने जीतू का एटीएम कार्ड अपने पास छिपा कर कोई दूसरा एटीएम कार्ड उसे थमा दिया और जीतू के कार्ड से उसी दिन 43 हजार 500 रुपये निकाल लिये।

 

Leave a comment