जालौन-उरई । सरकार बिजली के दुरुपयोग को रोकने के लिए आम आदमी को जागरूक करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है जिससे लोग जागरुक हो तथा बिजली की बर्बादी को रोके। सरकार के इन प्रयासों के बाद सरकारी विभाग बिजली की बर्बादी रोकने में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं जिसके नगर में जगह-जगह हाई मार्क्स लाइटे दिन में जलती रहती है तथा इनके बन्द होने तक की व्यवस्था नहीं की गयी है।
नगर की गलियों तथा मुख्य मार्गों को अंधेरे से मुक्त रखने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है। इस जिम्मेदारी को नगर पालिका निभा भी रहा है। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष शिव शरण तिवारी राहुल दीक्षित मुहल्ला जोशियाना के घर के सामने मुहल्ला फर्दनवीस में घांधू की चक्की के पास छन्दा छाया उत्सव गृह चुर्खी रोड पर नगर पालिका ने हाई मार्क्स हैलोजनों को बिजली के खम्बों पर लगाया है। इन हैलोजनों को बन्द करने की व्यवस्था न होने के कारण ये हैलोजनों हमेशा जलती है जिसके कारण बिजली की बर्बादी होती है तथा ये आये दिन खराब हो जाती है। इसी तरह चुंगी नम्वर चार पर लगे लाखों रुपए की लाइट भी हमेशा जलती रहती है इसमें बन्द करने की व्यवस्था होने के बाद भी इसे बन्द नहीं किया जाता है जिससे यह प्रतिदिन की यूनिट बिजली बर्बाद करती। इसके खराब होने पर इसे ठीक करने के लिए बाहर से इलैक्ट्रिशन को बुलाना पड़ता है जिससे इसे ठीक होने में समय लगता है तथा पैसा ज्यादा खर्च होता है। जब इस सन्दर्भ में ई ओ से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि सभी लाइटों को बन्द करने के लिए स्वच लगाये गये हैं अगर कहीं खराब हो गये तो वहां नये स्वच लगवा दिये जायेंगे।






Leave a comment