कोंच(उरई )। कोंच जुझारपुरा सहकारी समिति के मंगलवार को पर्चा वापसी के दिन संचालक पदों के लिए सात दावेदारों ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस लेकर चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया
मिली जानकारी में क्षेत्र की सबसे बड़ी सहकारी समिति के चुनाव के पूर्व मंगलवार को चुनाव अधिकारी राजेश कुमार तिवारी और प्रबंध निदेशक जयनारायण झा के समक्ष जुझारपुरा से जुड़ी सामी सहकारी समिति से नितिन प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र बापिस लेकर चुनाव से हटने का काम किया और अब यहां दीपेंद्र सिंह और रचना देवी में सीधी लड़ाई होगी पड़री सहकारी समिति से राजा भइया राजाराम और महेंद्र पाल सिंह ने चुनाव मैदान से अपना अपना पर्चा बापिस कर लिया है अब यहां पर संजीब निरंजन पड़री व दुर्जन सिंह भदारी एक दूसरे को टक्कर देंगें जुझार पुरा सहकारी समिति से आशाराम ने अपना नामांकन पत्र बापिस लेकर चुनाव से हटने का मन बनाया यहां पर लाखन सिंह निरंजन और राम नरेश इमलौरी के बीच सीधा मुकाबला होगा वहीं पचीपुरी सहकारी समिति के संचालक पद पर रिंकेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र बापिस ले लिया है यहां पर मूल चंद्र और गौरी शंकर के बीच आमने सामने लड़ाई होगी घुसिया सहकारी समिति से अबधरानी ने अपना पर्चा वापस लेकर अखिलेश कुमारी को निर्विरोध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई घमूरी सहकारी समिति से मानबाई बरौदा और कुसमा देवी घमूरी के बीच रोमांचक चुनाव होगा कुंवरपूरा सहकारी समिति से जगमोहन नरेंद्र और अमरसिंह के मध्य सीधा मुकाबला होगा कुदरा बुजुर्ग से भी मुलायम सिंह गुर्जर खाबरी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है परैथा सहकारी समिति से सत्यप्रकाश और महेंद्र सिंह के मध्य सीधी सीधी लड़ाई बन रही है चुनाव अधिकारी ने बताया कि संचालक सदस्यों के पदों का चुनाव उन्तीस तारीख को होगा जिसको लेकर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है और चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सारी तैयारियां की जा रही है।






Leave a comment