रामपुरा(उरई )। रामपुरा पुलिस ने अवैध बालू खनन कर जाते चालक सहित टैªक्टर को पकड़ लिया।

रामपुरा थानाध्यक्ष लाखन सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश सीमा पर ग्राम राठौरनपुरा से बालू का अवैध खनन करके नरेन्द्र कुमार पुत्र मेबालाल निवासी निनावली लेकर जा रहा है। इस पर थानाध्यक्ष हमराह पुलिस बल के साथ टैªक्टर को बीच में ही पकड़ लिया और चालक नरेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उक्त टैªक्टर अभी दो पहले ही एजेंसी उठकर आया है और ग्राम नरौल का बताया गया है।

Leave a comment