कालपी(उरई )। कालपी कालेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. मृत्युजय सिंह ने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभयी। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे और उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया। डा. डीपी सिंह ने कहा कि गुलामी की बेड़ियों में जकड़े हुए भारत को आजाद कराने के लिए उनके देशभक्तों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को आजाद कराने की कोशिश की। किसी ने क्रांति के मार्ग को अपनाया तो किसी ने अहिंसा और शांति के मार्ग दोनों मार्गो के संयुक्त प्रयासों से भारत की आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ। क्रांतिकारी के रूप में नेताजी के योगदान को भुलाया नही जा सकता है उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डा. सुधा गुप्ता, डा. सोमचंद्र चैहान, डा. संतोष कुमा पांडेय, डा. पंकज द्विवेदी, डा. विनीत चतुर्वेदी, डा. कीर्तिपुरवार, ब्रजेन्द्र सिंह, विवेक कुमार निगम, आनंद चैधरी, रामकुमार, संजय, मंगल सिंह, मुकेश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment