उरई। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सुनील बंसल संगठन मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश के निर्देशन में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जनपद के सभी बूथों पर 18 वर्ष से लेकर नये युवा मतदाताओं के वोट बनवाने का कार्य लिया जाएगा। इस अभियान को जनपद में मिलेनियम वोटर अभियान 26 जनवरी से दस फरवरी तक चलेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने की। बैठक में जिला प्रभारी राहुल बच्चा सोनकर एवं पंकज तिवारी उपस्थित रहे।

बैठक में मिलेनियम वोटर अभियान के कार्यक्रम संयोजक रामनुग्रह सिंह रामजी ने बूथे स्तर से लेकर जिला स्तर की कार्यकारिणी का दायित्व निर्धारण किया। ताकि जनपद में इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि प्रत्येक बूथ पर पचास-पचास नये लोगों को जोड़कर इस अभियान को सफल बनाए। बैठक में बंटी  भदौरिया, मोनू पांडेय, राघवेन्द्र दीक्षित, सतेन्द्र सेंगर, रामजोत गुर्जर, सौरभ द्विवेदी, कपिल तोमर, अंकित तिवारी, राजा द्विवेदी, अविनाश तिवारी, आकाश राजपूत, ओमे चैहान, भरत भदौरिया, सुबोध द्विवेदी, राजा सोनकिया, तकदीर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a comment