कुठौंद(उरई )। विकास खंड कुठौंद के ग्राम पंचायत बघावली, अब्दुल्लापुर, सनगढ़ के ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन देवी ने ग्राम सभा के पांच कुओं का जीर्णोद्धार कराया। वहीं नाली निर्माण, मिट्टी भराई, हैंडपंप मरम्मत तथा स्कूलों की पुताई जैसे विकास कार्यो को ग्राम निधि से कराकर विकास की तत्परता दिखाई है जिसे देख ग्रामीण प्रसंशा करते नजर आते है। ग्राम प्रधान श्रीमती सुमन देवी ने ग्राम पंचायत निधि से बघावली, अब्दुल्लापुर और सनगढ़ में जीर्णशीर्ण हालत में पड़े पांच कुओं का जीर्णोद्धार कराया। वहीं सरकारी स्कूलों के शौचालयों व गांव की नाली निर्माण तथा हैंडपंपों की मरम्मत कार्य कराने के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर लिए। उन्होंन कहा कि जैसे ही शासन द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जाती है तुरन्त प्रस्तावित कार्यो को पूरा करा दिया जाएगा।






Leave a comment