उरई। आठ वर्षीया मासूम के साथ युवक ने हैवानियत की। उसे टाफी के बहाने फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है।
कदौरा थाने के नाका गांव में गांव का ही 20 वर्षीय नौजवान आठ वर्षीय बालिका को टाफी के बहाने फुसलाकर अपनी झोपड़ी में ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने पर वह भाग निकला।
बालिका की मां विधवा हैं। वह घटना के समय मटर तोड़ने खेतों पर गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश डाली गई है।






Leave a comment