उरई। कक्षा 12 के एक सप्ताह पूर्व से गायब छात्र के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पूंछतांछ के लिए पकड़ लिया है।
प्रतापपुरा के प्रधान सूरज प्रसाद उर्फ पप्पू का 16 वर्षीय पुत्र रितुराज एक सप्ताह पहले नवोदय विद्यालय से गायब से हो गया था। जिसकी सूचना सूरज प्रसाद ने पुलिस में दर्ज करा दी थी। लेकिन अभी तक उसे बरामद नही किया जा सका है। सूरज प्रसाद ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। जालौन पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को पकड़ लिया है जिनसे पूंछतांछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र के गायब होने के मामले का खुलासा जल्द ही हो जायेगा।






Leave a comment