
उरई। सरकार बदल जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की धांधली बंद नही हो रही। कमसेरा से सरावन तक जहां आवगमन बहुत कम रहता है बेजरूरत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से शानदार रोड बनवा दिया गया। दूसरी ओर व्यस्ततम सड़क में शुमार होने के बावजूद अमखेड़ा से माधौगढ़ तक जर्जर मार्ग की मरम्मत के नाम पर छलावा किया जा रहा है।
अमखेड़ा से माधौगढ़, उरई-जालौन से सीधे शार्टकट माधौगढ़ पहुंचने वाला रास्ता है। जिसकी वजह से लोग इस रोड के तलबगार रहते हैं। लेकिन यह रोड कई वर्षों से खराब है। इसमें इतने गहरे गढडे हो चुके हैं कि वाहन छोड़िये पैदल तक चलना दुश्वार है। रोड के वजूद को फिर से बहाल करने के लिए जरूरत इसके नये सिरे से निर्माण की है लेकिन विभाग ने इसे कमाई का जरिया बना रखा है। जिसकी वजह से केवल इसके गढडे भरवाये जाते हैं और भारी बजट हड़प लिया जाता है। जबकि इससे लोगों को कोई राहत नही मिलती। इसी नाटक की पुनरावृत्ति कल फिर हो रही है। बार-बार छले जाने से नाराज लोगों का गुस्सा विस्फोटक होने लगा है। जिससे किसी दिन कानून व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।






Leave a comment